Sonbhadra News : ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर झुलसा, हालत गंभीर

नेमना ग्राम पंचायत के धौरहवां टोले में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई यहाँ एक 30 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया...

news-img

sonbhadra

2:14 PM, April 3, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

विजय कुमार पटेल (संवाददाता) 

​बीजपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेमना ग्राम पंचायत के धौरहवां टोले में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई यहाँ एक 30 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, धौरहवां निवासी अत्रिलाल (30), पुत्र पन्ने लाल, गुरुवार रात अचानक अपने घर के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़ने लगा। देखते ही देखते वह जीवित तारों के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े।​ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायल अत्रिलाल को आनन-फानन में एनटीपीसी के धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार युवक काफी ज्यादा झुलस चुका है हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है और उसका गहन उपचार जारी है।​इस हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भी आक्रोश देखा जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि

​आबादी वाले क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों के पास सुरक्षा घेरा न होने से अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।​यदि बिजली विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए होते,तो युवक पोल पर नहीं चढ़ पाता।​घटना के पीछे का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि युवक किन कारणों से या किस मानसिक स्थिति में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा। क्या यह कोई तकनीकी खराबी ठीक करने का प्रयास था या मामला कुछ और है इसकी जांच की जा रही है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.