Sonbhadra News : ट्रैफिक पुलिस की ईमानदारी को जान आप भी कहेंगे वाह-वाह....
इन दिनों सोनाँचल में नवरात्र और दशहरा की धूम है। सभी लोग परिवार के साथ दशहरा पर्व का आनंद लेने नगर की सड़कों पर निकले हैं। वहीं सोनभद्र पुलिस भी आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चुस्त और दुरुस्.....

पीड़ित दयाराम यादव को खोया पर्स लौटाते TSI संजय कुमार सिंह
sonbhadra
9:54 AM, October 1, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । इन दिनों सोनाँचल में नवरात्र और दशहरा की धूम है। सभी लोग परिवार के साथ दशहरा पर्व का आनंद लेने नगर की सड़कों पर निकले हैं। वहीं सोनभद्र पुलिस भी आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चुस्त और दुरुस्त है।
इसी क्रम में मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत शीतला चौक पर दयाराम यादव का पर्स गिर गया था, जिसमें कुछ नगद राशि के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं एटीएम कार्ड मौजूद थे। जिससे दयाराम काफी चिंतित और तनाव में थे। इसी क्रम में ड्यूटी में तैनात रहे टीएसआई को दयाराम का पर्स मिल गया।
टीएसआई संजय कुमार सिंह ने अपने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग में रहे कागजात के आधार पर दयाराम को खोज निकाला और उन्हें शीतला चौक बुलाकर रुपए और आवश्यक कागजातों से भरा बैग दयाराम को सौंप दिया। पीड़ित दयाराम ने टीएसआई को धन्यवाद किया।
इस दौरान पीड़ित दयाराम ने कहा कि पुलिस ने अपने ईमानदारी का परिचय देते हुए हमें बहुत बड़े संकट से बचा लिया है। इसके लिए सोनभद्र पुलिस और टीएसआई संजय कुमार सिंह को शुक्रिया।




