Sonbhadra News : कुडवा में वर्षों से सड़क निर्माण की मांग हुआ पूरा, विधायक ने किया शिलान्यास
कुडवा के आदिवासी बाहुल्य टोला तुमिया में दो किमी सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण वर्षों से मांग कर रही थी, जिसका शिलान्यास शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे व प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा ने किया।

sonbhadra
7:14 PM, April 13, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० सड़क निर्माण से कुडवा क्षेत्र के आदिवासियों को मिलेगा लाभ- भूपेश चौबे
कोन (सोनभद्र) । विकास खण्ड कोन के दुरुह क्षेत्र कुडवा के आदिवासी बाहुल्य टोला तुमिया में दो किमी सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण वर्षों से मांग कर रही थी, जिसे चुनावी घोषणा में सदर विधायक भूपेश चौबे ने बनवाने का वादा किया था, जिसका शिलान्यास शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे व प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा ने विधि विधान से हवन पूजन कर उक्त सड़क का शिलान्यास किया । उक्त सड़क का शिलान्यास होते ही आदिवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई । वहां के निवासी आदिवासी नेता महीपत गोंड ने कहा कि उक्त सड़क निर्माण को लेकर लगभग बीस वर्षों से मांग किया जा रहा था परन्तु आज जाकर सपना पूरा होने जा रहा है। जहां आज भी सैकड़ों आदिवासी घर बनाकर रहते हैं परन्तु बरसात के दिनों में आवागमन बंद हो जाता था, शिलान्यास करते हुए भूपेश चौबे ने कहा कि रहरिया खाड़ी पुल से जीनोरिया खाड़ी तक लगभग दो किलोमीटर सड़क निर्माण स्वीकृति हो गया है जो लगभग दो करोड़ की लागत से बनकर जल्द ही तैयार हो जायेगी, संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने को दिशा-निर्देश दिया गया है, इस मौके पर मुख्य रूप से प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, महामंत्री मनोज तिवारी, विरेन्द्र राय, ग्राम प्रधान सुजीत यादव, महिपत गोंड, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुसुम शर्मा, श्रवण जायसवाल, राकेश तिवारी, अलखनारायण शुक्ला समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे




