Sonbhadra News : विंढमगंज पुलिस ने साइबर फ्राड में चोरी हुए पैसे वापस दिलाए
थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर ग्राम निवासी युवक ने साइबर फ्राड द्वारा रुपए चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसपर

सोनभद्र
9:35 PM, August 20, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक के साइबर फ्राड द्वारा चुराए गए पैसों को विंढमगंज पुलिस ने सकुशल बरामद कराया।
जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार पुत्र रमाशंकर ग्राम निवासी छतरपुर ने 10595/ रु0 की वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।इसी क्रम में विण्ढमगंज पुलिस ने ततपरता दिखाते युवक के साइबर फ्राड में चोरी हुए कुल रुपए वापस कराए। साइबर फ्राड द्वारा चोरी पैसों की बरामदगी पर युवक ने प्रसन्नता जाहिर की
बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विंढमगंज रविकांत मिश्रा, हे0का0 अरविन्द पटेल, का0 अखण्ड प्रताप यादव मौजूद रहे।




