Sonbhadra News : विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों ने आजमाया दांव
स्वतंत्रता दिवस पर विराट कुश्ती दंगल कुसमहा में आयोजित हुआ जिसमें बलिया, गाजीपुर, रेणुकूट, दुद्धी, काचन, सुपाचुआ जैसे अनेक स्थानों के नामी गिरामी पहलवानों ने कुश्ती में दांव लगाकर एक दूसरे को पटखनी दि

sonbhadra
3:18 PM, August 16, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
० युवक मंगल दल ने आयोजित किया कुश्ती
० कुसमहा में प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होता है दंगल
म्योरपुर (सोनभद्र) । स्वतंत्रता दिवस पर विराट कुश्ती दंगल कुसमहा में आयोजित हुआ जिसमें बलिया, गाजीपुर, रेणुकूट, दुद्धी, काचन, सुपाचुआ जैसे अनेक स्थानों के नामी गिरामी पहलवानों ने कुश्ती में दांव लगाकर एक दूसरे को पटखनी दिया। अर्जुन यादव (गाजीपुर) व श्यामबाबू बैगा (सुपाचुआ) के मध्य कुश्ती में अर्जुन यादव ने पटखनी देकर विजेता बना, विजेता को वरिष्ठ समाज सेवी मुख्य अतिथि संजय गोंड धुर्वे (बसपा) द्वारा ईनाम रेंजर साइकिल प्रदान किया गया। उप विजेता को बसपा कॉर्डिनेटर रामविचार गौतम द्वारा ईनाम दिया गया। बतादें कि कुसमहा में हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर विराट कुश्ती दंगल होता है विगत कई वर्ष से संजय गौड़ धुर्वे द्वारा आर्थिक राशि सहित ढेर सारा पुरस्कार(ईनाम) देकर सराहनीय योगदान दिया जाता रहा है। धुर्वे ने कहा कि गांव के युवकों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है कम संसाधन के बावजूद भी अच्छे अच्छे पहलवान निकलकर अपने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया है बस उनको केवल प्रोत्साहित करने की जरूरत है जो परचम लहराकर आगे स्थान हासिल कर सकते है। रामविचार गौतम ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य है जो खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन कर पूरी दुनिया में बुलंदी का झंडा फहरा रहे हैं। बसपा विधान सभा प्रभारी संदीप कुमार भारती ने सफल संचालन किया। निर्णायक की भूमिका सीताराम ने निभाया। सुरक्षा व्यवस्था में म्योरपुर पुलिस मुस्तैद रही। इस दौरान मुख्य अतिथि संजय गोंड धुर्वे,विशिष्ट अतिथि बसपा कॉर्डिनेटर रामविचार गौतम,दुद्धी विधान सभा अध्यक्ष नंदू गौतम,पिछड़ा प्रकोष्ठ बसपा बाबूराम प्रजापति,जवाहर लाल गौड़ (गोड़वाना) ग्राम प्रधान उमेश कुमार गोंड(बलियरी),सीताराम,प्रधान प्रतिनिधि चंद्रशेखर, समाज सेवी,रामशंकर गौतम,वकील अहमद, सोनू कुमार, अधिवक्ता रामसागर,रामजीत भारती,अंकित भारती,धर्मेंद्र भारती,चंदन भारती,मुकेश कुमार सहित हजारों लोग मौजूद रहे।




