Sonbhadra News : नागपंचमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहलवानों ने आजमाए दाव
नागपंचमी के अवसर पर क्षेत्र में विविध कार्यक्रम हुए आयोजित

sonbhadra
10:01 PM, August 9, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के महुली के राजा बरियार शाह खेल मैदान पर नागपंचमी के शुभ अवसर पर अखाड़े का आयोजन किया गया।अखाड़े की सुरुआत सर्वप्रथम ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल ने पूजन अर्चन कर किया।इस अखाड़े में महुली,फुलवार,हिराचक,पोलवा,पतरिहा,जाताजुआ आदि गांवों के पहलवानों ने दाव आजमाए तथा अपने कलाओं से दर्शकों का मनोरंजन किया। आस पास क्षेत्र के एक से एक पहलवानों ने अपना जोर आजमाइश किया। बीच-बीच में जय श्री राम जय श्री राम, जय बजरंगी जय हनुमान, हर हर महादेव का नारा से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंजता रहा और दंगल में एक से बढ़कर एक मुकाबला चलता रहा। कुछ पहलवानों ने बराबरी पर दंगल को खत्म किया गया और कुछ पहलवानों ने इस दंगल में अपने प्रतिद्वंदी को पराजित कर विजय घोषित हुए।इस मौके पर एक से एक कला का प्रदर्शन देखने को मिलता रहा और दंगल का जबरदस्त मुकाबला रहा।कार्यक्रम के अंत में सभी विजयी घोषित पहलवानों को ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल के द्वारा पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर वीरेंद्र कन्नौजिया, प्रदीप कुमार, सन्तोष कुमार,सुकेश कन्नौजिया, मानिकचंद समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।आयोजित दंगल में निर्णायक की भूमिका में राकेश कन्नौजिया रहे।
वहीं विंढमगंज के महावीर मंदिर के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस विंढमगंज की पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए पंडित आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के सहयोग से हुआ दंगल का आयोजन जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ बॉर्डर से सटे झारखंड तथा छत्तीसगढ़ के पहलवान ने भी भाग लिया। नन्हे पहलवान से लेकर बड़े-बड़े पहलवानों का जमावड़ा इस दंगल में हुआ। नन्हे पहलवान और बड़े पहलवानों के ऊपर एक से बढ़कर एक पुरस्कार रखा गया था जिसमें पहलवानों ने एक दूसरे से जमकर कर जोर आजमाइश की और पुरस्कार राशि को अपने नाम किया। इस दंगल में मैच रेफरी का काम बद्रीनाथ केसरी, सोना साधु,तथा उनके कई सहयोगियों ने साथ निभाया। इस दंगल के एनाउंसर के रूप में खुद महावीर मंदिर के महंत पुजारी आनंद द्विवेदी ने निभाई। कमेंट्री करने वालों में जीददन लाल,अक्षैवरनाथ केसरी रहे। इस मौके पर कमेटी के पुराने संरक्षक एवं पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। दंगल 4:00 बजे से लेकर 6:00 तक चला जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। दंगल समाप्ति के बाद महावीर मंदिर पर प्रसाद का वितरण किया गया।इस मौके पर उपस्थित लोगों में संजय गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि, अमित केशरी,राम अवतार साहनी, नंदकिशोर गुप्ता, राकेश गुप्ता, कार्तिक चंद्रवंशी, उदय गुप्ता, किंशु सिंह, उदय जायसवाल, संजय कुशवाहा,लवकुश चंद्रवंशी,सर्षित, पंकज राय सहित क्षेत्र के अन्य सम्मानित दर्शक गण उपस्थित रहे।




