Sonbhadra News : बभनडीहा में विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को
बभनडीहा में विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को

sonbhadra
6:03 PM, August 8, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर। गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के अगुवाई में विश्व आदिवासी दिवस कल 9अगस्त को बभनडीहा में बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है।आयोजन में विभिन्न गांवों क्षेत्र से लोग आदिवासी वेश भूषा पहने प्रतिभाग करेंगे।लोग दूर दराज गांव से विभिन्न जगहों से ढोल नगाड़े,डीजे,बैड बाजा जुलूस रूप में प्रतिभाग करेंगे।जिसमे मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय सिंह गोंड होंगे।इसकी जानकारी गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के जय मंगल ऊरेती ने दिया।




