Sonbhadra news : विश्व आदिवासी दिवस समारोह सकुशल हुआ सम्पन्न
सलखन आदिवासी छात्रावास के प्रागंण में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस समारोह में आदिवासियों की चहुंमुखी विकास को लेकर 8 सुत्रीय मांग पत्र के साथ विश्व आदिवासी दिवस सकुशल सम्पन्न हुआ।

sonbhadra
8:27 PM, August 9, 2025
राकेश चौबे
★ आदिवासियों की चहुंमुखी विकास के लिए समाज कल्याण राज्यमंत्री को आदिवासियों ने 8 सुत्रीय मांग पत्र सौंपा
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना परिक्षेत्र सलखन आदिवासी छात्रावास के प्रागंण में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस समारोह में आदिवासियों की चहुंमुखी विकास को लेकर 8 सुत्रीय मांग पत्र के साथ विश्व आदिवासी दिवस सकुशल सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आर डी सिंह खरवार ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर मंच पर सर्वप्रथम बड़ा देव का पूजा अर्चना कर विरागंना दुर्गावती,विरसा मुण्डा,स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के फोटो पर श्रद्धासुमन माल्यार्पण किया गया।तत्पश्चात उपस्थित चुनमुन पूर्व प्रधान, व गुलाब चंन्द्रा इत्यादि लोगों ने मंच के माध्यम से मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड से आदिवासियो के चहुमुंखी विकास के लिए 8 सुत्रीय मांग पत्र में सर्वप्रथम संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस को राष्ट्रीय अवकाश व राष्ट्रीय पर्व में शामिल कराया जाय।वर्षो पहले आदिवासियों का मूल निवास प्रमाण पत्र जारी होता था लेकिन अब सामान्य निवास पत्र जारी होता है जो आदिवासियों के साथ अन्याय है। भारतीय संविधान में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के लिए,वनाधिकार कानून अक्षरशः पालन करने के लिए आदिवासियों के वनभूमि पर निर्गत किया जाये।आदिवासी बीर सपूतो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से स्कूल भवन सड़क चौराहों का नामकरण प्रतिमा लगाया जाये।सलखन के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शंकर प्रसाद गोड द्वारा अनुदानित भूमि पर बंद छात्रावास पुनः चालू कराया जाय।प्रदेश में चल रहे आदिवासी विद्यालयो , छात्रावासों में आदिवासी समुदाय के शिक्षक,शिक्षिका नियुक्त किया जाये।कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्रीराम गौड ने मंच के सभी कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न कराया।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से दीपक केशरी, रामनारायण उर्फ रामू गौड, शम्भू सिंह गौड, अरविंद सिंह गौड, प्रतिमा सिंह गौड प्रधान,प्रहलाद सिंह आयम,इत्यादि लोग उपस्थित थे।




