Sonbhadra news : बभनडीहा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के तत्वावधान में म्योरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया।

sonbhadra
7:22 PM, August 9, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर। शनिवार को गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के तत्वावधान में म्योरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों आदिवासी समाज की महिला पुरुष, युवक-युवती और बच्चे अपनी वेशभूषा में दिखे।इस दौरान में बबनडीहा स्थित बड़ादेव स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां समाज के हजारों लोगों ने सांस्कृतिक रैली के साथ सामूहिक नृत्य करते हुए पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व दुद्धी विधायक हरिराम चेरो विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह व संजय सिंह धुर्वे रहे।महिला-पुरुष आदिवासी समाज की वेशभूषा में आदिवासी समाज का वाद्य यंत्र मादल, दुलिया, फेपारिया की धुन पर थिरकते रहे। इस दौरान खास बात ये रही कि डीजे की वाद्य यंत्र की धून पर नाच गाना हुआ। क्षेत्र में विश्व आदिवासी दिवस पर रैली के साथ नारेबाजी करते हुए समाज के लोग म्योरपुर कस्बे का भ्रमण
करते हुए पुनः बबनडीहा गांव स्थित बड़ादेव में सभा स्थल पहुंचे। आदिवासी समाज में जागृति और संघर्ष की राह दिखाने वाले अनेक महापुरुषों का आदिवासी समाज द्वारा रीति-रिवाज अनुसार पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद सभी समाजजनों ने वक्ता के रूप में अपनी बात रखी। वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के योगदान को प्रमुखता से बताया गया।कहा कि जल, जमीन और जंगल के वारिस आदिवासी समाज में देश की आजादी और विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने समाज की नई पीढ़ी को आदिवासी समाज के पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान के इतिहास से अवगत कराया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार, गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के
प्रदेश अध्यक्ष जयमंगल उरेती,सत्यनारायण पनिका,जवाहर मरकाम,नीरज मरकाम,भीम आर्मी जिला संयोजक विवेक वर्मा,शेर सिंह आयम,देव सिंह उइके,राम करन, दीपनारायण,समाज सेवी सुधीर कुमार,अवनी कुमार,रामसूरत आदि मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी कमल नयन दूबे पुलिस बल के साथ हर पल मौजूद रहे।




