Sonbhadra News : वृद्धों की सेवा कर मनाया 'विश्व फार्मासिस्ट दिवस'
आज फार्मासिस्ट वैश्विक स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति के थीम को लेकर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस दौरान एसोसिएशन की..

sonbhadra
12:16 AM, September 26, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज फार्मासिस्ट वैश्विक स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति के थीम को लेकर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस दौरान एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र जारी किया गया।
इस दौरान लोढ़ी स्थित वृद्धा आश्रम में आवासित वृद्धजनों को फल, नाश्ता वितरण किया गया साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया। वहीं टीम ने बुजुर्गों को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया।
इस दौरान सचिव सूरज सिंह, आकाश पटेल कोषाध्यक्ष, अभिषेक अंशुल ब्लॉक अध्यक्ष, मनोज कुमार मौर्य, सचिन विकास जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष, अशोक पटेल, सूरज मिश्रा, ओम प्रकाश, कोमल सहित अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे।




