Sonbhadra News : धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महादेव सेना ट्रस्ट संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

sonbhadra
2:23 PM, June 5, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महादेव सेना ट्रस्ट संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।
वहीं संगठन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में ही सहायक नहीं होते बल्कि मानव जीवन और पृथ्वी पर समस्त जीव-जंतुओं के अस्तित्व का आधार भी हैं। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरण पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे समय में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक हो गया है इस दौरान अमरेश उपाध्याय, राघवेंद्र त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, लवकेश प्रजापति, आकाश उपाध्याय, पीयूष जायसवाल, टुनटुन, मनीष, दिव्येश, डॉ. रणविजय, आशीष जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।




