Sonbhadra News : केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल विंढमगंज के ग्राम पंचायत भवन बूटबेढवा में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया

sonbhadra
1:28 AM, June 9, 2025
धर्मेंद्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल विंढमगंज के ग्राम पंचायत भवन बूटबेढवा में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि और वंदे मातरम् से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निशांत कुशवाहा रहे। इन्होंने बताया कि मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंडल और बूथ स्तर पर विशेष कार्यक्रम होंगे। 21 जून को योग दिवस, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस सभी बूथ स्तर पर कार्यक्रम बनाना है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामनिवास तोमर रहे। उन्होंने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार ने 11 वर्षों में जो कार्य किया है, वह “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” की पहचान बन चुका है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में भाजपा सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। यह जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की है कि वो केंद्र की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर कार्यशाला में उपस्थित मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष उपेंद्र श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष संजय गुप्ता,मंडल उपाध्यक्ष रवि आर जायसवाल, मंडल मंत्री पंकज गोस्वामी, मंडल मंत्री कृष्णानंद तिवारी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया, बूथ अध्यक्ष गिरवर पासवान, आईटी सेल संजीव गुप्ता,महिला मंडल अध्यक्ष रूपा गुप्ता और सभी भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया।