Sonbhadra News : पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद क्षेत्र में भाजपा समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने...…..

स्वर्ण जयंती चौक पर बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत का जश्न मनाते भाजपाई......
sonbhadra
11:36 PM, May 4, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद क्षेत्र में भाजपा समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर जश्न मनाया।
रिजल्ट के दिन सुबह से ही लोग टीवी और मोबाइल से चिपके रहे। हर अपडेट पर लोगों की नजर बनी रही। परिणामों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी खासा उत्साह देखा गया। हालांकि दिनभर बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, क्योंकि अधिकांश लोग अपने घरों या दुकानों में बैठकर चुनावी नतीजों पर नजर बनाए हुए थे।
भाजपा की जीत के बाद जिला कार्यालय सहित नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और ढोल नगाड़े बजाए गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में रोजगार के लिए क्षेत्र के हजारों लोग आते-जाते रहते हैं, इसलिए वहां के राजनीतिक घटनाक्रम का असर यहां भी महसूस किया जाता है। कई लोगों ने इस जीत को घुसपैठ, कानून-व्यवस्था और तुष्टिकरण जैसे मुद्दों पर जनता का समर्थन बताया।
वहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व की नीतियों पर जनता की मुहर है। साथ ही आने वाले समय में विकास और सुशासन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।
इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, दयाशंकर पांडेय सहित कई अन्य कार्यकर्तगण मौजूद रहे।




