Sonbhadra News : क्रेशर प्लांट में कार्य के दौरान श्रमिक की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत, परिजनों को मानने में जुटी पुलिस
सूचना पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन बुधवार रात ही खरधन डंडी निवासी 58 वर्षीय गुलाब गोंड की इलाज के दौरान मौत हो गई ।

sonbhadra
9:17 PM, November 12, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला खरधन डंडी निवासी 58 वर्षीय गुलाब गोंड की मंगलवार को डाला बारी स्थित एक क्रेशर प्लांट पर हेल्पर के रूप में काम करने गया हुआ था और रात को काम होने के चलते प्लांट पर ही रुक गया । जिसका बुधवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गया । जिसके बाद क्रेशर प्लांटकर्मियों द्वारा आनन-फानन में मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जिसके बाद क्रेशर प्लांट कर्मियों ने मरीज के परिजन को घटना की सूचना दी । सूचना पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन बुधवार रात ही खरधन डंडी निवासी 58 वर्षीय गुलाब गोंड की इलाज के दौरान मौत हो गई ।
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में आक्रोश फूट पड़ा और वे सैकड़ो ग्रामीणों के साथ मुवाबजे की मांग को लेकर शव के साथ चोपन थाना के लिए निकल रहे थे कि रास्ते में तेलगुड़वा चौराहे पर पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने रोक लिया और शाम से खबर लिखे जाने तक मानमनौवल चल रहा था । फिलहाल मौक पर चोपन थाना के उप निरीक्षक विनोद यादव चौकी प्रभारी डाला संतोष सिंह सहित चोपन थाने की पुलिस टीम मौजूद है ।




