Sonbhadra News : विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं की गयी सम्मानित
आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी साई नर्सिंग कालेज राबर्ट्सगंज के परिसर मे महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में संजीव कुमार गोंड़ व विशिष्ट...

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं क़ो सम्मानित करते भाजपाई
sonbhadra
10:52 PM, March 8, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी साई नर्सिंग कालेज राबर्ट्सगंज के परिसर मे महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में संजीव कुमार गोंड़ व विशिष्ट अतिथि के रुप में राज्यसभा सांसद, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला प्रभारी अनिल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि पूरे देश और दुनिया में आज 8 मार्च को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विश्व की महिलाओं के योगदान, उनकी त्याग और साहस को समर्पित है। इस खास दिवस को महिलाओं के मान-सम्मान, समाज, सियासत और आर्थिक क्षेत्र में उनकी तरक्की के जश्न के तौर पर भी मनाया जाता है और कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ के मंत्र के साथ महिला, बहन, बेटियों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं आज संचालित कि जा रही है जिसमें महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति बंदन अधिनियम, प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्जवला योजना, तीन तलाक पर प्रतिबंध से मुस्लिम महिलाआंे को सशक्त करना प्रधानमंत्री महिला शक्ति केन्द्र योजना, राष्ट्रीय महिला कोष योजना सहित तमाम योजनाओं के द्वारा महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने में सरकार की अहम भूमिका रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी सभी माताओं बहनों के लिए मिशन शक्ति अभियान महिला सुरक्षा पर बल, महिला ग्राम प्रधान व पंचायतों में भागीदारी, कौशल विकास योजना में महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना सहित बहुत सारी योजनांए महिलाओं के विकास के लिए समर्पित है।
इस मौके सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि महिलाएं आज के समय पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। कला से लेकर खेल, बिजनेस और साइंस से लेकर टेक्नोलॉजी तक हर क्षेत्र में महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में समाज में उनकी इसी योगदान और साहस को रेखांकित करने के लिए हर साल आठ मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र मे अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है, चाहे वो देश की सुरक्षा के क्षेत्र में, चाहे चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में, राजनीति के क्षेत्र में या अपनी सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को अपने कर्तव्य व निष्ठा के साथ निर्वहन करती है। आज देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर बहुत सशक्त बनाया है अब हर क्षेत्र में महिलाओं की भागेदारी बढ़ चढ़कर दिखाई देगी।




