Sonbhadra News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने महिला गम्भीर रुप से झुलसी
सायं आए तेज पानी बिजली चमकने गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ महिला गम्भीर रुप से झुलस गई।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
7:54 PM, September 4, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । गुरमा पुलिस चौकी के अन्तर्गत मारकुंडी टोला तेलाई चकरिया बुधवार सायं आए तेज पानी बिजली चमकने गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ महिला गम्भीर रुप से झुलस गई। मौके पर परिजन तत्काल निजी साधन से जिला चिकित्सालय ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार सायं तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से अतवरिया 60 वर्ष पत्नी लालधारी निवासी मारकुंडी टोला तेलाई चकरिया आकाशीय बिजली के चपेट में आ गई जिससे गम्भीर रुप से झुलस गई। जिसको परिजनों ने तत्काल इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गए। जहाँ पर महिला का इलाज चल रहा है।




