Sonbhadra News : 'रन फॉर एम्पावरमेंट' में महिला पुलिसकर्मियों ने लगाई सशक्तीकरण की दौड़
मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर शनिवार को चुर्क पुलिस लाइन से रन फॉर वूमेन इम्पावरमेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना...

'रन फॉर एम्पावरमेंट' के तहत दौड़ लगाती महिला पुलिसकर्मी..........
sonbhadra
9:23 PM, March 28, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर शनिवार को चुर्क पुलिस लाइन से रन फॉर वूमेन इम्पावरमेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना, सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश प्रसारित करना रहा।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे नोडल अधिकारी मिशन शक्ति 5.0 अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रभारी महिला थाना रॉबर्ट्सगंज सविता सरोज सहित जनपद के विभिन्न थानों, पुलिस कार्यालयों एवं इकाइयों की महिला पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण से संबंधित जागरूकता संदेश प्रसारित किया गया। रन फॉर वूमेन इम्पावरमेंट के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं और उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एवं किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।



