Sonbhadra News : महिला मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
ओबरा के रास पहरी में काम करने गयी एक महिला मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी । शव जुगैल क्षेत्र के गांव खरहरा पहुंचते ही परिजनों में हड़कम्प मच गया ।

sonbhadra
11:35 PM, July 14, 2025
घनश्याम पाण्डेय/एम शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । ओबरा के रास पहरी में काम करने गयी एक महिला मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी । शव जुगैल क्षेत्र के गांव खरहरा पहुंचते ही परिजनों में हड़कम्प मच गया । पिता ने बेटी की मौत के रहस्य को उजागर करने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की । जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
थाना जुगैल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरहरा टोला गौरघाटी मे एक महिला की मौत से क्षेत्र में मंचा हड़कम।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका बसंती (18) पुत्री मंगल रास पहरी में एक प्लांट में काम करती थी और पास में बने लेबर रूम में अपने रिश्तेदारों के साथ रहती थी । रविवार दोपहर बसंती की संदिग्ध परिस्थिति में लेबर रूम में शव मिलने से हड़कम्प मच गया । आनन फानन में रिश्तेदारों ने बसंती के शव को लेकर उसके गांव खरहराले पहुंचे। जहां उसके पिता को मौत की वजह फांसी बताया गया लेकिन पिता ने पूरे मामले पर संदेह जताते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम करने की गुहार लगाई । और पूरे मामले की जांच करने की मांग की । इसके बाद जुगैल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।
अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है । पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।




