Sonbhadra news : पन्नूगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, महिला सशक्तिकरण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।

sonbhadra news
5:51 PM, October 9, 2024
अखिलेश सिंह (संवाददाता)
रामगढ़ । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज 05 के तहत थाना पन्नूगंज अंतर्गत ग्राम बभनियांव में बालिकाओं और महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1098, 108, 102 के बारे में जानकारी दी गई तथा साइबर अपराध 1930 के बारें मे विस्तृत जानकारी दी गयी व केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, महिला सशक्तिकरण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । इस मौके पर एस आई फूलबदन यादव, म0का0 अंजली सरोज थाना पन्नूगंज मौजूद रहे




