Sonbhadra News : लोगों के साथ महाकुम्भ स्नान करने गई महिला गुम, लोगों ने चौकी में दी तहरीर
चुर्क वार्ड 8 से प्रयागराज महाकुम्भ स्नान करने गयी एक महिला गुम हो गयी । महिला के साथ 15-20 लोग भी गए थे ।

गुमशुदा महिला
sonbhadra
6:39 PM, February 18, 2025
शान्तनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र । चुर्क वार्ड 8 से प्रयागराज महाकुम्भ स्नान करने गयी एक महिला गुम हो गयी । महिला के साथ 15-20 लोग भी गए थे । महिला के साथ गए लोगों ने बताया कि सभी लोग साथ कुम्भ में स्नान किये लेकिन स्नान करने के बाद बाकी सभी मिल गए लेकिन बचनी पत्नी चूल्हई नहीं मिली । सभी लोग काफी देर खोजबीन की लेकिन बचनी का कोई आता-पता नहीं चला । थक हार कर सभी लोग वापस घर आये गए । घर लौटने के बाद जब यह खबर गांव में फैली तो हड़कम्प मच गया । महाकुंभ गए लोगों ने इसकी जानकारी चुर्क चौकी को दी । लोगों ने तहरीर देकर प्रशासन से महिला को ढूंढने की अपील की है ।




