Sonbhadra news : उल्टी-दस्त से पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत, बस्ती में शोक
मारकुंडी मीना बाजार बस्ती की एक महिला की उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। सदर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत मारकुंडी मीना बाजार बस्ती की एक महिला की उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, समरथी देवी (पत्नी स्वर्गीय कल्लू) लंबे समय से दाना भूनकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। बुधवार को भीषण गर्मी और उमस के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
महिला के निधन की सूचना मिलते ही मारकुंडी मीना बाजार बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि समरथी देवी मेहनतकश और सरल स्वभाव की महिला थीं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,
सम्बंधित खबर