Sonbhadra News : बीमारी से जूझ रही महिला की मौत, पति ने किया पोस्टमार्टम कराने की मांग, जांच में जुटी पुलिस
मौत किन कारणों से हुई जिसकी स्पष्ट जानकारी पाने के लिए मृतका के पति ने चोपन पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग किया है।

sonbhadra
5:34 PM, October 28, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र की परासपानी निवासी बीमारी से जूझ रही 33 वर्षीय विवाहिता की अचानक मौत हो गई । मृतका के पति ने मौत का कारण जानने के लिए पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग किया। चोपन पुलिस जांच में जुट गई ।
मिली जानकारी मुताबिक बुधवार को अशोक कुमार गोंड (35) निवासी ग्राम कोटा टोला परासपानी ने चोपन पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मेरी पत्नी रनमेत देवी (33) जो पीलिया बीमारी से ग्रसित थी जिसका इलाज चल रहा था ।
बीते मंगलवार की दोपहर में तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिससे उसकी अचानक मौत हो गई । मौत किन कारणों से हुई जिसकी स्पष्ट जानकारी पाने के लिए मृतका के पति ने चोपन पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग किया है।
सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए, विधिक कार्रवाई करने के बाद मृतका के शव को पोस्मार्टम के लिए लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल के लिए भेज दिया।




