Sonbhadra news : महिला का शव फंदे से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के लग्डा मोड़ स्थित एक घर में बुधवार दोपहर बाद महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।

sonbhadra
7:25 PM, August 12, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला, (सोनभद्र)। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के लग्डा मोड़ स्थित एक घर में बुधवार दोपहर बाद महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पर चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया गया कि मृतका सकीना पत्नी हामिद, निवासी डाला बाड़ी, लग्डा मोड़ बैरियर के सामने की रहने वाली थी। महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।




