Sonbhadra News : अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला घायल,इलाज जारी
थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में रांची रींवा राजमार्ग पर बाइक अनियंत्रित हो जाने से महिला गिरकर हुई घायल

सोनभद्र
4:22 PM, December 17, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरूखाड ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते दिनों पर बालू लदी टीपर गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट जाने से बालू रोड पर बिखरा हुआ पड़ा रहने के कारण आज सुबह लगभग 11:00 बजे सलैयाडीह पंचायत निवासिनी जीमनी कुंवर उम्र लगभग 70 वर्ष आवश्यक कार्य हेतु अपने घर के सदस्य के साथ मोटरसाइकिल से दुद्धी की ओर जा रही थी।
बिखरे बड़े बालू के कारण मोटरसाइकिल फिसल कर अनियंत्रित हो जाने के कारण गिर पड़ी जिससे पीछे बैठी जीमनी कुंवर गिर जाने से पैर लहुलुहान हो गई।
ग्रामीणों ने तत्काल 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर प्राथमिक उपचार हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।




