Sonbhadra News : अस्थाई बने रास्ते पर पर फिसलने से नहर में गिरी महिला मौत
ग्राम पंचायत पटवधके अमिला मोड़ के पास नहर पार करने के लिए बन रहे पुलिया पर विगत 4 वर्ष पहले नहर विभाग के रोक के कारण ढलाई नहीं हो पाई थी नहर विभाग द्वारा काम को रोक दिया गया था ।

sonbhadra
2:58 PM, August 24, 2026
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटवधके अमिला मोड़ के पास नहर पार करने के लिए बन रहे पुलिया पर विगत 4 वर्ष पहले नहर विभाग के रोक के कारण ढलाई नहीं हो पाई थी नहर विभाग द्वारा काम को रोक दिया गया था जिस पर ग्रामीणों द्वारा विद्युत पोल रखकर आवागमन किया जाता था । सोमवार दोपहर लगभग 12:00 बजे उसी पोल से होकर गुजर रही एक महिला फिसल कर नहर में जा गिरी आनंन फानन में ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया तथा चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को निकाल कर चोपन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया नहर विभाग द्वारा अवरोध होने की वजह से अधूरी रह गई जिस पर ग्रामीणों ने बिजली का टूटा पोल रखकर आवागमन का प्रयोग करते रहे हैं शासन प्रशासन द्वारा इस मौत के बाद में ग्रामीणों ने उम्मीद लगाई है कि भविष्य में इस पुलिया का निर्माण कर दिया जाए मृतक चंदा पत्नी दीप नारायण उम्र 45 वर्ष निवासी पटवध की मौत से गांव में शोक का माहौल उत्पन्न हो गया ग्रामीण जन नहर विभाग को कोसते नजर आए ग्रामीणों का मानना है कि नहर विभाग के इस रोक से आज चंदा देवी हम लोगों के बीच में नहीं रही




