Sonbhadra News : अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोपन थाना क्षेत्र के गोटी गांव निवासी विवेकानंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका भाई अभिनंदन अपनी मां धनसरी देवी को मोटरसाइकिल से लेकर जा रहा था।

sonbhadra
9:35 PM, October 16, 2026
- मारकुंडी घाटी में हुआ हादसा
राकेश चौबे / नीरज सिंह
मारकुंडी (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में मृतका के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोपन थाना क्षेत्र के गगटी गांव निवासी विवेकानंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका भाई अभिनंदन अपनी मां धनसरी देवी को मोटरसाइकिल से लेकर जा रहा था। इसी दौरान मारकुंडी घाटी में सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी ।
हादसे में धनसरी देवी की मौत हो गई, जबकि अभिनंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित की शिकायत पर चोपन पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है ।




