Sonbhadra News : ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्धवा में स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पीछे रेलवे लाइन पर शनिवार की दोपहर एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई ।
sonbhadra
10:13 PM, April 19, 2025
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) l स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्धवा में स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पीछे रेलवे लाइन पर शनिवार की दोपहर एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई हैl जानकारी के मुताबिक मुर्धवा स्थित रोटरी क्लब के पीछे वार्ड 12 की रहने वाली राजमती उम्र 15 वर्ष पुत्री अशोक की शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई । रेणुकूट नगर पंचायत के वार्ड 12 की सभासद अंजना सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है l



