Sonbhadra News : सर्प दंश से महिला की मौत
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा चौकी अंतर्गत बभनी गांव में सांप के डसने से महिला की मौत हो गई।

sonbhadra
11:53 PM, June 17, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा चौकी अंतर्गत बभनी गांव में सांप के डसने से महिला की मौत हो गई। बुधवार की देर शाम पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हारी ग्राम पंचायत के बभनी गांव निवासी महाराजी गोंड 55 वर्ष पत्नी स्वर्गीय मोतीलाल बुधवार की दोपहर अपने घर के पिछले हिस्से में लिपाई पुताई कर रही थी। उसी दौरान पास के बिल में से निकले एक विषैले सर्प ने उसे डस लिया। शोर मचा तो स्वजन दौड़े। आसपास के चिकित्सकों को दिखाया लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी। इसके बाद स्वजन उन्हें एंबुलेंस की सहायता से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने देखकर मृत घोषित कर दिया। स्वजन में कोहराम मच गया।
सीएचसी से मेमो भेज कर राजस्व विभाग और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि कन्हारी ग्राम पंचायत के बभनी गांव में विषैले जीव के काटने से महिला की मौत हुई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




