Sonbhadra news : विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ग्राम पंचायत की पाल बस्ती में सोमवार रात विषैले जंतु के काटने से 40 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी रमेश पाल की मौत हो गई।

AI जेनरेटेड फोटो
sonbhadra
7:51 AM, October 13, 2026
राकेश चौबे
★ मकरीबारी की पाल बस्ती में घटना से पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मारकुंडी (सोनभद्र)। पुलिस चौकी के मकरीबारी ग्राम पंचायत की पाल बस्ती में सोमवार रात विषैले जंतु के काटने से 40 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी रमेश पाल की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात निर्मला देवी को किसी विषैले जंतु ने काट लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। महिला की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार मची हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में विषैले जंतुओं से सतर्क रहने और ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की जरूरत को एक बार फिर उजागर किया है।




