Sonbhadra News : आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से झुलसा
म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनडीहा के भालूही टोला में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया।

sonbhadra
12:12 AM, June 27, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनडीहा के भालूही टोला में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार भालूही टोला निवासी सोनकुंवर (52) पत्नी रामधनी अपने पुत्र देवकुमार (35) के साथ घर के पास आम के पेड़ के नीचे चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में मां-बेटा आ गए।परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. आराधना ने जांच के बाद सोनकुंवर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे देवकुमार का उपचार जारी है।अस्पताल प्रशासन ने मेमो के माध्यम से म्योरपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविकांत मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




