Sonbhadra News: टीला से फिसल कर महिला की मौत
घोरावल क्षेत्र के रिजुल गांव के एक टोले मे टीला के ढाल पर आवागमन करते हुए एक महिला का पैर फिसल जाने से उसकी मौत हो गई। परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
sonbhadra
2:40 PM, October 6, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के रिजूल मे टीले से पैर फिसल जाने के कारण गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मुनिया (40) पत्नी रमेश बैगा निवासी ग्राम रिजूल परसिधवा टोला जोकि गांव मे टीले पर चढ़ाई करते समय पैर फिसल जाने से लुढ़क कर गिर गई। जिस कारण से वह गंभीर रूप से घायल हुई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृत महिला के परिजनों के मुताबिक मुनिया घर से किसी काम से निकली थी और कुछ सामान लेकर अपने घर लौट रही थी। रास्ते मे टीला पड़ता है। संतुलन बिगड़ जाने से मुनिया गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। बताया कि इस सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा।




