Sonbhadra News : दुपट्टे से फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या
स्थानीय थाना क्षेत्र में ललिता 16 पुत्री लाल बहादुर निवासी चुनियाटोला बभनी ने करीब तीन बजे घर के अंदर बडेर में अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली।
.jpeg&w=3840&q=75)
प्रतीकात्मक तस्वीर
sonbhadra
10:35 PM, January 10, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
★ मामला बभनी के चुनिया टोला का
बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र में ललिता 16 पुत्री लाल बहादुर निवासी चुनियाटोला बभनी ने करीब तीन बजे घर के अंदर बडेर में अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक मां अपने मायके गई हुई है और पिता तथा भाई खेत पर काम करने गये थे।जब साढ़े तीन बजे के करीब घर आये तो ललिता को आवाज देने लगे लेकिन वह नहीं बोली।जब घर का दरवाजा खोले तो अंदर बडेर में उसकी लाश लटक रही थी। लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्राम प्रधान पति नंद कुमार भी मौके पर पहुंच गए।घटना की सूचना मृतिका के पिता ने बभनी पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय मौके पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।




