Sonbhadra News : फाँसी लगाकर महिला ने दी जान, परिजनों में कोहराम
थाना क्षेत्र के हुमेलदोहर गांव में सोमवार को एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

sonbhadra
9:11 PM, August 17, 2026
धर्मेंद्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के हुमेलदोहर गांव में सोमवार को एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
बताया जाता है कि हुमेलदोहर निवासी अबासुन बीबी 22 वर्ष पत्नी समशाद अंसारी सोमवार को घर में मृत अवस्था में मिलीं। परिजनों के अनुसार उन्होंने घर के अंदर फांसी लगा ली थी। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। परिजनों ने मामले की सूचना विंढमगंज पुलिस को दी।
सूचना पर थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।




