Sonbhadra News : विंढमगंज पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
महिला सम्बन्धी मामले में विंढमगंज पुलिस की करवाई,तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र
11:42 AM, August 19, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र 'अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा महिला सम्बन्धी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी सर्किल दुद्धी के निर्देशन थानाध्यक्ष के निर्देशन में उ0नि0 रामधनी सिंह मय फोर्स द्वारा थाना विण्मगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 109/2026 धारा 80(2), 85 BNS व 3/4 DP ACT से सम्बन्धित अभियुक्तगण समशाद अंसारी उर्फ समशाद अली पुत्र जसमुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन उम्र 30 वर्ष, जसमुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन पुत्र स्व0 अब्दुल रउफ उम्र 51 वर्ष, तसलीमा बीबी उर्फ तस्लीमा पत्नी जसमुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन उम्र 46 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम हुमेलदोहर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में 30नि0 रामधनी सिंह,हे0का0 महफूज अली, का0 धर्मेन्द्र,म0का0 प्राची सरोज उपस्थित रहे।




