एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि लड़की दसवीं की छात्रा है जिसने अपने प्रेमी पंकज के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची थी। छात्रा ने घरवालों से पैसे ऐंठने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपहरण की कहानी रची थी और वीडियो बनवाकर घरवालों को भेजा था। वीडियो में छात्रा रोते हुए कहती दिख रही है कि, ये लोग मुझे बहुत मारते है और खाना भी नहीं देते, पापा इनकी बात मान लो। छात्रा के पिता ने म्योरपुर थाना में जो तहरीर दी थी उसमें उन्होंने बताया कि, उनकी बेटी जो दसवीं की छात्रा है बीते 19 नवंबर को अपनी सहेली के घर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. काफी तलाश के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद परिजनों ने 22 नवंबर को विंढमगंज के महुली गांव निवासी दो युवकों पर छात्रा को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।