Sonbhadra News : शिक्षा विभाग में आखिर क्यों बढ़ रहा असंतोष, वायरल वीडियो ने खोली पोल
। बेसिक शिक्षा विभाग में सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग में किस तरह शिक्षक और कर्मचारी आमने-सामने हैं, इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ...

sonbhadra
11:47 PM, August 23, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• महिला शिक्षिकाओं ने बीएसए व डीसी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
सोनभद्र । बेसिक शिक्षा विभाग में सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग में किस तरह शिक्षक और कर्मचारी आमने-सामने हैं, इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ शिक्षिकाएं पानी में भीगते हुए अपने बयान को खुद रिकार्ड कर सोशल मीडिया में डाला साथ ही एक वीडियो बीएसए के साथ का भी है, जिसमें बीएसए शिक्षिकाओं को कार्यालय से भाग जाने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं साथ ही शिक्षिकाएं भी लगातार बीएसए पर अभद्र भाषा व दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगा रही हैं।
शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल -
शनिवार शाम उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के बैनर तले महिला शिक्षिकाओं ने संविदाकर्मी डीसी अरविंद कुमार पाठक के विरुद्ध विभागीय कार्य में लापरवाही और महिला उत्पीड़न की लिखित शिकायत करने रॉबर्ट्सगंज स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय पहुँची महिला शिक्षिकाओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। पुरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जनपद न्यूज़ live ऐसे वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
ज़ब बीएसए का शिक्षकों पर नहीं पढ़ाने का लगाया आरोप भड़क उठी शिक्षिकाएं -
1.05 मिनट के वीडियो में पीड़िता एक शिक्षिका कुंजलता त्रिपाठी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के सामने बैठी है और अपनी शिकायत बता रही थी कि इतने में बीएसए भड़क उठे और सभी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य में रूचि नहीं लेने और नेतागिरी करने का आरोप लगाते हुए फटकार लगाने लगे। वहीं कार्यालय गेट पर मौजूद अन्य महिला शिक्षिकाओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया और दुबारा बीएसए कार्यालय नहीं आने की बात कही। जिसके बाद बीएसए भड़क उठे और सभी शिक्षिकाओं को धमकी देते हुए वहाँ से भाग जाने को कहते दिखे।




