Sonbhadra News : सवारी से भरी बस को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा कर पलटी कोयला लदी ट्रेलर, दो घायल
रेनुकूट की तरफ से आ रही कोयला लदी ट्रेलर जो सवारी बस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा तिराहे पर बृहस्पतिवार की दोपहर में रेनुकूट की तरफ से आ रही कोयला लदी ट्रेलर जो सवारी बस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई । जिसमें सवार चालक आशीष कुमार (25) निवासी शिवद्वार घोरावल व खलासी अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए ।
जिसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को आटो रिक्शा से चोपन अस्पताल भेजवाया दिया। वही ट्रेलर के पलटने से ट्रेलर में लदा कोयला सड़क पर बिखर गया । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डायल 112 नंबर की पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी गई ।