Sonbhadra news : गेंहू की मड़ाई करते वक्त, थ्रेशर में फंसा मजदूर, मौत
गेहूं की मड़ाई करते समय एक मजदूर गेंहू के बोझ के साथ थ्रेशर में जा फंसा जिससे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी।

sonbhadra
11:59 AM, April 18, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा(सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सरौली में बीती रात गेहूं की मड़ाई करते समय एक मजदूर गेंहू के बोझ के साथ थ्रेशर में जा फंसा जिससे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु जिला अस्पताल मर्चरी भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरा निवासी राम सिंह कुछ मजदूरों को अपने साथ रख अपने ट्रैक्टर थ्रेशर से गेहूं की मड़ाई का कार्य करते हैं। प्रतिदिन की भांति राम सिंह मय मजदूर सरौली गांव में पहुंचकर शुक्रवार की रात गेहूं की मड़ाई करवा रहे थे कि अचानक मजदूर राम लल्ला पुत्र रामविचार उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी रासपहरी थाना म्योरपुर गेहूं के बोझ के साथ थ्रेशर में चला गया, जिससे राम लल्ला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । कार्य में लगे अन्य मजदूरों के द्वारा शोर करने पर थ्रेशर बंद हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी।शोर गुल से पर गांव के लोग भी घटना स्थल पर एकत्रित हो गए किसी ने पुलिस को सूचना दे दी । करमा प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए । थाना प्रभारी सूर्यभान राम ने बताया कि रामलल्ला पुत्र रामविचार 32 वर्ष लगभग निवासी ग्राम रासपहरी थाना म्योपुर अपने साथियों के साथ मजदूरी करने पीपरा निवासी किसान राम सिंह के यहां आया था।गेहूं की थ्रेशरिंग करते समय अचानक थ्रेशर में फस जाने के कारण मौत हो गई है मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस सोनभद्र भेजा गया है तथा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



