Sonbhadra news : गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार
गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी हैं जो बहुत दिनों से फरार चल रहा था। जिसे सोमवार कि सांय लगभग 5.30 बजे गठित टीम द्वारा मुखबिरी सूचना मिलते ही कुडवा तिराहे से गिरफ्तार कर मा न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra
5:35 PM, September 22, 2026
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराधियों के धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोन पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडरक्ष के टोला कुडवा निवासी नुर मुहम्मद जो गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी हैं जो बहुत दिनों से फरार चल रहा था। जिसे सोमवार कि सांय लगभग 5.30 बजे गठित टीम द्वारा मुखबिरी सूचना मिलते ही कुडवा तिराहे से गिरफ्तार कर मा न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि नुर मुहम्मद पुत्र अजीमुद्दीन पशु तश्करी में गैंगस्टर एक्ट के तहत कोन थाना में दर्ज मुकदमा में वांछित था जो बहुत दिनों से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर मंगलवार को मां न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र के अलावा हे का विनय कुमार यादव, रामप्रवेश कुशवाहा, इन्द्रबली राय, सर्वेश राय शामिल रहे।




