Sonbhadra News : फरार चल रहे 4 वारंटी को कोन पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोन थाना ने बागेसोती के चार वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोन थाना ने बागेसोती के चार वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बागेसोती में वन विभाग की जमीन पर लगे सीमांकन पत्थर को उखाड़ फेंकने के आरोप में वन विभाग द्वारा चार लोगों पर 5/26 व 41/42 वन अधिनियम के तहत मा न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में सोमवार को कोन पुलिस ने वारंटी शिवनाथ, राम-लखन, बुधई राम, व कैलाश राम को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, वहीं जमीन विवाद में शांति भंग के अंदेशा में बैंक टेश्वर यादव निवासी डेमोखाडी खरौंधी को भी चालान कर दिया, गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, दरोगा शिवनारायण यादव,हंसनाथ यादव, हे का सुरेन्द्र चौहान रामभुवन कुशवाहा शामिल रहे।
सम्बंधित खबर
अपना जिला