Sonbhadra News : किस विधायक को सुननी पड़ी किसानों की तल्ख टिप्पणी, पढ़ें पूरी खबर

इलाके के लोहरा, तकिया एवं बट गांव के किसानों की जमीन अधिग्रहण कर उद्योगपतियों को दिये जाने की खबर के बाद से इलाके के किसानों की नींद उड़ी हुई है।

news-img

sonbhadra

5:49 PM, April 6, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

जयनाथ मौर्या (संवाददाता) 

० विधायक ने मामले को बताया अफवाह, और हो गया माहौल तल्ख

मधुपुर (सोनभद्र) । इलाके के लोहरा, तकिया एवं बट गांव के किसानों की जमीन अधिग्रहण कर उद्योगपतियों को दिये जाने की खबर के बाद से इलाके के किसानों की नींद उड़ी हुई है। जहाँ इस चर्चा के बाद स्थानीय किसानों ने एक संघर्ष समिति भी बना डाली और गाँव में कई बार बैठक कर रणनीति पर चर्चा भी की गयी। इतना ही नहीं किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट आकर जिलाधिकारी को एक मांग पत्र भी सौंपा था । सरकार व प्रशासन की बेरुखी से नाराज किसानों से मिलने आज क्षेत्र के विधायक डा0 अनिल कुमार मौर्या पहुंचे थे। शुरू में तो बातचीत काफी सौहार्द पूर्ण ढंग से चल रहा था लेकिन अचानक माहौल तब तल्ख हो गया जब विधायक अनिल मौर्या ने अधिग्रहण की बात को अफवाह बता डाला, इस पर कुछ किसानों ने कहा कि ठीक है यही बात आप खुद लिखित दे दीजिये या फिर प्रशासन से दिलवा दीजिये, इस पर विधायक ने भी थोड़ी नाराजगी दिखाई तो वहाँ खड़े kayi लोगों ने विधायक से सीधा सवाल कर दिया कि जब सब कुछ अफवाह था तो इतने दिनों से आप कहाँ थे, यहाँ लोगों की नींद हराम है लोगों ने खाना-पीना छोड़ दिया है, ऐसे में आपकी क्या जिम्मेदारी बनती है, आप तो क्षेत्रीय विधायक हैं। मामला तल्ख देखकर संघर्ष समिति के लोगों ने मामले को शांत कराया और विधायक के सामने प्रशासन द्वारा स्थिति स्पष्ट करवाने की मांग रखी । जिसे विधायक ने स्वीकार करते हुये जिलाधिकारी से बात कर स्थित स्पष्ट करवाने का आश्वासन दिया । इसके बाद विधायक अपने प्रतिनिधि के साथ मौके से चले गए। आज की तल्ख टिप्पणी के बाद किसानों को यह आश्वासन जरूर मिल गया कि जल्द ही प्रशासन द्वारा इस अफवाह से पर्दा उठाया जायेगा। फिल्हाल किसानों को जब तक सही जानकारी नहीं मिल जाती तब तक उनकी नींद हराम है । 

इस मौके पर संघर्ष समिति अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, रविशंकर, दयाराम, बृजेश सिंह, कमलेश, जयप्रकाश केअलावा पारस नाथ सिंह, कमलेश सिंह कुशवाहा, चन्द्र प्रकाश एडवोकेट, शिवपूजन सिंह, सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे। 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.