Sonbhadra News : बिजली का तार कटा तो ग्रामीण पहुंच गए पुलिस चौकी
स्थानीय पुलिस चौकी पहुंच गए। ग्रामीणों का आक्रोश इतना अधिक था कि ग्रामीणों ने एन.सी.एल के बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल समाधान की मांग की।

sonbhadra
5:20 PM, July 4, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
० एनसीएल की वादा खिलाफी के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण
बीना (सोनभद्र) । बिजली काटने को लेकर उग्र सैकड़ो ग्रामीण शनिवार को स्थानीय पुलिस चौकी पहुंच गए। ग्रामीणों का आक्रोश इतना अधिक था कि ग्रामीणों ने एन.सी.एल के बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल समाधान की मांग की। पुलिस चौकी पर उपस्थित जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान योगेंद्र कुमार, उग्रसेन वर्मा, विस्थापित नेता राजन भारती, ओम नारायण प्रधान प्रतिनिधि, कन्हैया गुप्ता, सियाराम बियार उपस्थित थे।
उग्रसेन वर्मा ने आरोप लगाया कि एन.सी.एल की स्थापना के समय यह वादा किया गया था कि प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर मिलेगी । लेकिन आज ग्रामीण इन सुविधाओं से मोहताज हो रहा है । एन.सी.एल प्रबंधन सी.एस.आर मध्य से लाखों रुपए खर्च करने का दवा तो करते हैं लेकिन बिजली पानी की बुनियादी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस क्षेत्र से देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने के लिए कोयला निकाला जाता है वहीं क्षेत्र आज बिजली संकट से जूझ रहा है । }
बीना पुलिस चौकी में स्थिति तनावपूर्ण होते देख बीना पुलिस चौकी प्रभारी ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एन.सी.एल के अधिकारियों से मौके पर फोन से बात कर के समस्या को शांत कराया।




