Sonbhadra News : जब सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का
एक कहावत है "जब सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का" । यह बभनी की एक मामले में बिल्कुल फिट बैठती है । बभनी में इन दिनों अवैध खनन जोरों पर है ।

वन विभाग कार्यालय के सामने फर्राटा भरता ट्रैक्टर
sonbhadra
5:05 PM, February 21, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
★ बभनी वन रेंज कार्यालय के सामने दौड रहे बालू लदे ट्रैकटर
★ क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर, वन विभाग मौन
बभनी (सोनभद्र । एक कहावत है "जब सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का" । यह बभनी की एक मामले में बिल्कुल फिट बैठती है । बभनी में इन दिनों अवैध खनन जोरों पर है । बच्चे-बच्चे को अवैध खनन की जानकारी है लेकिन वह विभाग को पता ही नहीं, वह मौन है । अवैध खनन में लिप्त खनन माफिया की हिमाकत इतनी बढ़ गयी कि बभनी रेंज कार्यालय के सामने से बालू लोड कर ट्रैक्टर लेकर खुलेआम जा रहा है लेकिन रेंज विभाग के कर्मचारी मुकदर्शक बन के बैठे है।
आपको बतादें कि बभनी रेंज क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक नदियों से इन दिनों अवैध बालू खनन जोरों पर चल रहा है। बालू माफिया वन कर्मियों से सांठगांठ लगाकर क्षेत्र के नदियों से बालू बोल्डर खनन कर बभनी क्षेत्र के सुदूर ले जाकर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। जिससे राज्य सरकार को लाखों रुपये रोज का चूना लग रहा है। बभनी क्षेत्र के आसनडीह, चौना, घघरा, महलपुर, तेंदुअल, बैना, धनवार आदि स्थानों से व्यापक मात्रा में दिन रात ट्रैक्टर के माध्यम से खनन हो रहा है। वहीं म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के सांगोबांध, अहीरबुढवा, शिवघाट आदि जगहों से खनन कर माफिया सफल हैं। चर्चा के मुताबिक खनन माफिया वन विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत कर अवैध खनन व परिवहन को अंजाम दे रहे हैं । सूत्रों के मुताबिक किसी जांच टीम की सूचना खनन माफियाओं को पहले ही मिल जाती है। जिससे कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। बताया जाता है कि क्षेत्र में ग्रामीणों को खनन का विरोध करने पर बालू खनन माफियाओं द्वारा धमकी दी जाती है। इस संबंध में बभनी वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि अवैध खनन के मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी बात है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।




