Sonbhadra News : एक मार्च से 78 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूँ की खरीद
जिला प्रशासन की तरफ रबी सीजन 2024-25 में गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। आगामी एक मार्च से ही 78 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए पांच एजेंसियां नामित की गई हैं। इस बार...

फ़ाइल फोटो
sonbhadra
4:12 AM, February 11, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिला प्रशासन की तरफ रबी सीजन 2024-25 में गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। आगामी एक मार्च से ही 78 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए पांच एजेंसियां नामित की गई हैं। इस बार अधिक से अधिक मात्रा में गेहूं खरीद किए जाने के लिए एजेंसियों की तरफ से क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है।
जनपद में गेहूं की फसल के साथ ही दलहन एवं तिलहन की फसलों की अच्छी पैदवार होती है। साल 15 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हुआ था। मगर इस साल 15 दिन पहले यानी एक मार्च से ही सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हो जाएगा।
गेहूं खरीद के लिए जिले के सभी 10 ब्लॉकों में 78 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जबकि धान खरीद के लिए 71 क्रय केंद्र खोले गए थे। गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग की तरफ से 32, पीसीएफ के 35, एनसीसीएफ के छह, भारतीय खाद्य निगम के तीन और मंडी समिति के दो क्रय केंद्र खोले गए हैं।
इस साल भारतीय खाद्य निगम की तरफ से केंद्रों की संख्या में वृद्धि की गई है। पहले एक केंद्र पर ही गेहूं की खरीद की जाती थी। गेहूं खरीद के लिए शासन की तरफ से अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।
गेहूं खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। किसान गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एक मार्च से क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के शुरू हो जाएगा। सरकारी क्रय केंद्रों पर 24.25 रुपये प्रति क्विंटल के दर से गेहूं खरीद किया जाना है।
डिप्टी आरएमओ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि "जनपद में इस साल 15 दिन पहले एक मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होगी। इसके लिए 78 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।"




