Sonbhadra news : मारकुंडी पइका कॉपरेटिव सोसायटी केंद्र पर गेहूं खरीद का हुआ शुभारंभ
मारकुंडी पइका कॉपरेटिव सोसायटी केंद्र पर बुधवार से गेहूं खरीद कार्यक्रम का उद्घाटन सत्यदेव पाण्डेय सहकारी समिति अध्यक्ष कर कमलों के द्वारा शुभारंभ किया गया।

sonbhadra
12:12 PM, April 22, 2026
राकेश चौबे
★ प्रथम किसान की गेहूं पहुचने पर किसान को किया गया सम्मानित
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी पइका कॉपरेटिव सोसायटी केंद्र पर बुधवार से गेहूं खरीद कार्यक्रम का उद्घाटन सत्यदेव पाण्डेय सहकारी समिति अध्यक्ष कर कमलों के द्वारा शुभारंभ किया गया। जिसमें सर्व प्रथम गेहूं लेकर केंद्र पर पहुचने वाले किसान हीरालाल यादव पूर्व प्रधान को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। प्रथम किसान का 21 कुन्टल गेहूं पहुचे के पश्चात अन्य किसानों का गेहूं का आना केंद्र पर शुरु हो गया। जिससे छोटे बड़े सभी किसानों के चेहरों पर खुशी देखी गई।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से सचिव अमरनाथ, डायरेक्टर रंगनाथ मिश्रा, राजकुमार पाण्डेय, अशोक, राजेश विश्वकर्मा, आलोक पाण्डेय, कमलेश यादव, शिवा, शिवशंकर, बबलू, संतोष दुबे, मुरारी दुबे, रणजीत यादव, अमरेश इत्यादि लोग उपस्थित थे।




