Sonbhadra news : 11 हजार विद्युत तार टूटने से गेहूं की फसल में लगी आग, फसल जलकर हुई खाक
11 हजार विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरने से खड़ी गेहूं की फसल समेत गेहूं की बांधी गई फसल में आग लग गयी। जिससे गेहूं की संपूर्ण फसल जलकर खाक हो गई।

sonbhadra
6:08 PM, April 10, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी-सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के महुआव खुर्द गांव में शुक्रवार की दोपहर के पश्चात पारसनाथ यादव पुत्र बिहारी यादव की गेहूं के खेत में 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरने से खड़ी गेहूं की फसल समेत गेहूं की बांधी गई फसल में आग लग गयी। जिससे गेहूं की संपूर्ण फसल जलकर खाक हो गई इससे किसान को काफी आर्थिक क्षति झेलनी पड़ी है। आगलगी की इस घटना से पास-पड़ोस के किसानों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना विद्युत विभाग और दमकल को देने के पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
इस सम्बध में कमलेशयादव, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, शम्भूनाथ, कल्लू यादव, नंदू, बलेश्वर इत्यादि ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा जगह - जगह विद्युत के जर्जर तार नहीं बदले गए तो आए दिन किसानों की फसल जलकर राख होती रहेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग के आला अफसरों की होगी। लोगों ने किसान की नष्ट हुई गेहूं की फसल की मुआवजा दिलवाने की मांग किया है।



