Sonbhadra News : भारी बारिश के बाद मौसम हुआ खुशनुमा, सैलानियों से गुलजार हुए पिकनिक स्पॉट
में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से पिकनिक स्पॉट गुलजार हो गए हैं। शक्तिनगर-वाराणसी राजमार्ग स्थित सोन ईको प्वाइंट पिकनिक स्पॉट पर सैलानियों की मंगलवार सुबह से ही भीड़ लगी रही।

sonbhadra
7:42 AM, September 18, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सोनांचल में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से पिकनिक स्पॉट गुलजार हो गए हैं। शक्तिनगर-वाराणसी राजमार्ग स्थित सोन ईको प्वाइंट पिकनिक स्पॉट पर सैलानियों की मंगलवार सुबह से ही भीड़ लगी रही। पहाड़ी से गिरते बारिश का पानी झरने का रूप ले चुका था। पर्यटक इसका लुत्फ उठाते नजर आए, तो कई ने इस विहंगम नजारे को अपने सेल्फी के साथ मोबाइल के कैमरे में कैद किया।
सोन ईको प्वाइंट के अलावा मारकुंडी घाटी, वीर लोरिक पत्थर, धधरौल बाँध सहित अन्य स्थानों पर भी पर्यटकों की भीड़ बनी रही। पहाड़ियों से गिरते झरनों के बीच बैठकर बच्चों-महिलाओं की टोली मस्ती करती रही तो कहीं युवा संगीत की धुनों पर थिरकते रहे। सुबह से ही शुरू हुआ मौज-मस्ती का दौर पूरे दिन चलता रहा।




