Sonbhadra News : मौसम का मिजाज बदला, तेज आंधी से आम-महुआ व गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान
आंधी ने जहां फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाया है वहीं आम और महुआ की फसल भी पूरी तरीके से बरबाद हो गई । पेड़ पर लगा आम व महुआ टूटकर जमीन पर गिर पड़े ।हालांकि मौसम खुशनुमा होने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है

sonbhadra
4:06 PM, April 13, 2025
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । शनिवार शाम को हुई बारिश ने जहां किसानों पर कहर बरपाया वहीं आज सुबह तेज हवा व धूल भरी आंधी ने बचीखुशी कसर भी पूरी कर दी। आंधी ने जहां फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। वहीं आम और महुआ की फसल भी पूरी तरीके से बरबाद हो गई । पेड़ पर लगा आम व महुआ टूटकर जमीन पर गिर पड़े । हालांकि मौसम खुशनुमा होने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही गर्मी से थोड़ा राहत मिलेगी ।
किसानों ने बताया कि इस प्राकृतिक कहर से हम पूरी तरह टूट चुके हैं । हमारे गेहूं की फसल अब सड़ने लगेगी । वहीं आम और महुआ पूरी तरीके से बरबाद हो गया है । क्योंकि तेज आधी ने पूरी तरीके से फलों को जमीदोज कर दिया । किसानों ने शासन-प्रशासन से फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग की है ।




