Sonbhadra News : मौसम का मिजाज बदला, प्रशासन अलर्ट, सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 19 अगस्त को बंद
जिले में मौसम के बदले मिजाज और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
जिले में मौसम के बदले मिजाज और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

शांतनु कुमार
सोनभद्र। जिले में मौसम के बदले मिजाज और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की आशंका के बीच बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को 19 अगस्त को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मुकुल आनंद पाण्डेय ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश का अनुपालन सभी संबंधित विद्यालयों में अनिवार्य रूप से कराने को कहा गया है।
बीएसए के आदेश के अनुसार यह व्यवस्था सोनभद्र में संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगी। विद्यालय प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
लगातार बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
सम्बंधित खबर