Sonbhadra News : हमें विकलेश चाहिए साहेब, जिंदा या मुर्दा
अमवार चौकी पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचकर धरने पर बैठ गयी । महिलाओं का कहना था कि लगभग तीन महीना बीत चुका है लेकिन अब तक लापता विमलेश पुत्र गौरीशंकर का कोई खबर नहीं है ।

अमवार चौकी पर धरने पर बैठी महिलाएं
sonbhadra
7:24 PM, October 16, 2024
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र) । बुधवार को स्थानीय चौकी पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचकर धरने पर बैठ गयी । महिलाओं का कहना था कि लगभग तीन महीना बीत चुका है लेकिन अब तक लापता विकलेश पुत्र गौरीशंकर का कोई खबर नहीं है । महिलाओं का आरोप था कि पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है।परिजनों ने बताया कि प्रशासन तीन महीने से गुमराह कर रही है जबकि सुन्दरी गाँव के प्रधान पुत्रों ने विकलेश को ट्रैक्टर चलवाने के लिए ले गये थे, जिन पर नामजद मुकदमा भी है लेकिन अभी तक सभी की गिरफ्तारी नहीं किया गया है। परिजनों ने अमवार चौकी इंचार्ज पर मामले में संलिप्तता का भी आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। परिजनों ने कहा कि वर्तमान चौकी इंचार्ज के रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो पा रहा है । ऐसे में प्रशासन चौकी इंचार्ज को हटाकर निष्पक्ष जांच करे और विकलेश को जिंदा या मुर्दा ला कर उन्हें दे ।




